राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट आने पर बच्चों को किया सम्मानित

राहुल ग्रुप, मुंबई द्वारा संचालित महूअर कला स्थित राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के क्लास दसवीं और बारहवी की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा । 

राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट आने पर बच्चों को किया सम्मानित

वाराणसी न्यूज / चहनियांं/चंदौली। राहुल ग्रुप, मुंबई द्वारा संचालित महूअर कला स्थित राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के क्लास दसवीं और बारहवी की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा । 

क्लास दसवीं में आंचल मौर्या, कल्पना गौतम, अमृता मौर्या, आलोक यादव, आयुष कुमार सिंह, यश यादव, मोहम्मद जीशान, आदित्य दुबे, आयुष तिवारी, अंजली पांडे, उत्कर्ष चौरसिया, वैष्णवी यादव और अविनाश श्रीवास्तव टॉपर रहे। वही क्लास बारहवीं में मेघा वर्मा, दिव्यांश सेठ, तुषार यादव, आदित्य कुमार यादव और विनित कुमार राबिबंशी टॉपर्स रहे। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक आनंद तिवारी ने अभिभावक, बच्चों और स्कूल के सभी सदस्यों को मिष्ठान खिलाकर,बच्चो को सम्मानित कर बधाई देते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है । 

जिनके जीवन में एक लक्ष्य होता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होते है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, देवेंद्र प्रताप त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, प्रशांत शर्मा, सूरज शर्मा, प्रिंस उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, नेहा उपाध्याय, प्रज्ञा यादव, पूजा पांडेय, मुन्ना गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने