भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा समिति की बैठक सम्पन्न

भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा समिति के पदाधिकारी के नियमित बैठक परशुरामपुर मुगलसराय में आयोजित की गई।

भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा समिति की बैठक सम्पन्न

पीडीडीयू नगर / चंदौली | रविवार को भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा समिति के पदाधिकारी के नियमित बैठक परशुरामपुर मुगलसराय में आयोजित की गई।जिसमें महासभा के विस्तारीकरण और महासभा की सदस्यता पर गहन चिंता की गई।भारतीय संविधान के उद्देशियका के अनुरूप समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सामाजिक उद्देश्य बनाते हुए सामुदायिक व्यवहार पर फोकस किया गया |

और इसी आधार पर महासभा का विस्तार करने का निर्णय लिया गया सभा में गोंड वीरगना महारानी दुर्गावती के स्मृति दिवस 24 जून 2024 पर भी चर्चा की गई।

अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर उमेश चंद्र ने सूचना दिया कि आदिवासी सम्मेलन में प्रस्तुत आदिवासी एजेंडा को सरकार ने संज्ञान में लेते हुए प्रमुख सचिव जनजाति कल्याण उत्तर प्रदेश के कार्रवाई का निर्देश दिया। 

संचालन श्री कृष्ण गोंड ने किया।सभा में प्यारेलाल गोंड,रवि शंकर गोंड़,संतोष कुमार,पंकज कुमार,सुरेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने