गलत रीडिंग पर मीटर रीडर पर गिरी गाज, एसडीओ ने किया निष्काषित

बिजली मीटर रीडर को रीडिंग गलत करने पर विभाग ने निष्काषित कर दिया है । इससे बिजली मीटर रीडरों में खलबली मच गई। विभाग ने मीटर रीडरों को चेताया कि रीडिंग करने में लापरवाही पर गाज गिर सकता है।

धीना, चंदौली। बिजली मीटर रीडर को रीडिंग गलत करने पर विभाग ने निष्काषित कर दिया है । इससे बिजली मीटर रीडरों में खलबली मच गई। विभाग ने मीटर रीडरों को चेताया कि रीडिंग करने में लापरवाही पर गाज गिर सकता है।

एसडीओ जनमेजय साहू ने बताया कि मीटर रीडर यशवंत कुमार का प्रायः शिकायत आ रहा था कि रीडिंग में लापरवाही किया जा रहा है।मीटर रीडर द्वारा घर बैठे रीडिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने जांच टीम बनाया गया।जांच टीम ने उपभोक्ताओं की शिकायत को सही पाया।

इस पर मीटर रीडर को रीडिंग कार्य मे लापरवाही पाए जाने पर निष्काषित कर दिया गया है। यदि भविष्य में अन्य मीटर रीडरों की शिकायत मिलती है, फिर उनपर पर विभागीय कार्रवाई किया जाएगा। सरकार के मंशा के अनुरूप बिजली मीटर का सही रीडिंग कर बिल देने का कार्य किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को रीडिंग के हिसाब से बिल देने में सहूलियत हो सके |

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने