चंदौली में जाम की समस्या से जूझ रहा सकलडीहा का तिराहा

कई दिनों से सकलडीहा तिराहा जाम की समस्या से जुझता नजर आ रहा है। जहां लोग एक तरफ गर्मी से परेशान होकर अपने वाहनों से शीघ्र अति शीघ्र अपने गंतव्य को पहुंचने के लिए व्याकुल हो रहे हैं।

चंदौली में जाम की समस्या से जूझ रहा सकलडीहा का तिराहा

चंदौली /Benaras News। कई दिनों से सकलडीहा तिराहा जाम की समस्या से जुझता नजर आ रहा है। जहां लोग एक तरफ गर्मी से परेशान होकर अपने वाहनों से शीघ्र अति शीघ्र अपने गंतव्य को पहुंचने के लिए व्याकुल हो रहे हैं। वहीं  कुछ लोगों की लापरवाही के कारण सकलडीहा तिराहा आए दिन जाम हो जा रहा है। जहां भारी वाहन से लेकर हल्के वाहन तक को घंटों जाम में फंसे रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है।


 जबकि  तीराहों पर पुलिस व्यवस्था न होने के कारण भी भारी वाहन आड़े तिरछे खड़े होने के साथ अपने कार्य में व्यस्त रहते हैं। जिसके कारण भी कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिसे सुलझाने में लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि पहले तो चुनाव ड्यूटी होने से ज्यादातर लोगों की ड्यूटी अन्य क्षेत्रों में लगा दी गई है। 


 तिराहे पर पुलिया निर्माण कार्य प्रारंभ होने के कारण भी कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। फिलहाल कुछ पुलिस कर्मियों की नियुक्ति तिराहे पर की गई है जिससे शीघ्र ही जाम की समस्या से निदान प्राप्त हो जाएगा। जबकि इस समय अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण क्षेत्र में अधिकांश लोग बीमार हो रहे हैं। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा जा रहा है। वहीं जाम होने के कारण यह एंबुलेंस भी कई बार जाम के शिकार हो रहे हैं।

Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने