गाजीपुर के एक ऐसा ग्राम प्रधान जिसने अपनी ज़मीन ग्रामीणों को दे दिया

करंडा विकास खंड अंतर्गत जमुआंव गांव के प्रधान अंकेश कुमार सिंह सोनू ने अपनी जमीन को दान कर मिसाल कायम की है | उत्कृष्ट कार्य करने वाले  विकास खंड के दस ग्राम प्रधान सम्मानित हुए, मगर अंकेश कुमार सिंह सोनू नहीं | 

करंडा विकास खंड अंतर्गत जमुआंव गांव के प्रधान अंकेश कुमार सिंह सोनू 

पुनीत कुमार त्रिपाठी / बनारस न्यूज / गाजीपुर। मौजूदा दौर में जहां लोग सुई की नोक पर भी अपनी जमीन नहीं छोड़ते, वहीं जन प्रतिनिधि बनने के बाद दूसरे लोगों की जमीन हड़पने के किस्से सुनने को मिलते हैं, ऐसे में एक ग्राम प्रधान ने अपनी जमीन को दान कर मिसाल कायम की है | करंडा विकास खंड अंतर्गत जमुआंव गांव के प्रधान अंकेश कुमार सिंह सोनू ने एक बिस्सा भूमि ग्रामीणों को समर्पित की।

ग्राम प्रधान अंकेश कुमार सिंह सोनू ने कहा कि जमुआंव ग्राम पंचायत में सड़क की बड़ी समस्या है | लोगों का मानना ​​था कि जब आप ग्राम प्रधान बनेंगे तो यह सड़क अवश्य बनवा सकेंगे। लोगों ने मुझे प्यार किया और मुझे गांव का मुखिया बनाया, इसलिए मैंने अपनी जमीन पर उनके लिए रास्ता बनाया और खड़ंजा लगाने का काम किया, जिससे लोग आज भी बहुत खुश हैं।

आपको बता दें कि यह ग्राम प्रधान अपने विकास कार्यों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं,  लेकिन उन्होंने अपनी जमीन देकर जिले भर के जन प्रतिनिधियों को आईना दिखाया है | 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले करंडा विकास खंड के दस ग्राम प्रधान हुए सम्मानित, मगर अंकेश कुमार सिंह सोनू नहीं 

बाद में चुनाव लड़ने के सवाल पर ग्राम प्रधान ने कहा कि अगर जनता तय करेगी तो मैं जरूर फिर चुनाव लड़ूंगा |  लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हाल ही में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करंडा विकास खंड के दस ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान अंकेश कुमार सिंह सोनू का नाम उस सूची में क्यों नहीं था? ये सवाल हर किसी के मन में आया. रहा है।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने