रेलवे सुरक्षा बल थाना डीडीयू के द्वारा लौटाया गया यात्री का बेशकीमती सामान

बीते दिनों गाडी संख्या 18103 अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री धनबाद निवासी राजू खान का आवश्यक मेडिकल कागजात और दवाई उसी गाड़ी में छूट गया था | 

रेलवे सुरक्षा बल थाना डीडीयू के द्वारा लौटाया गया यात्री का बेशकीमती सामान
रेलवे सुरक्षा बल थाना डीडीयू के द्वारा लौटाया गया यात्री का बेशकीमती सामान 

डीडीयू नगर ,चन्दौली। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बीते दिन गाडी संख्या 18103 अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री धनबाद निवासी राजू खान का आवश्यक मेडिकल कागजात और दवाई उसी गाड़ी में छूट गया, जिस पर रेल मदद पोर्टल के माध्यम से मदद की गुहार लगाई। 

परिणामस्वरूप रेलवे सुरक्षा बल थाना दीनदयाल उपाध्याय के अधिकारी और स्टाफ की तत्परता करण उनके सामान को गाड़ी से उतर कर सुरक्षित रेलवे सुरक्षा बल थाना रखा गया और यात्री के वहां आने पर उस समान को उनके हवाले किया गया | 

 जिस पर यात्री राजू खान ने रेलवे सुरक्षा बल को धन्यवाद देते हुए यह बताया कि वे समान मेडिकल कागजात और दवाई है जो क उनके लिए बहुत ही जरूरी थे। यात्री की सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल के वरीय अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए आभियान "ऑपरेशन अमानत" के तहत रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा इस तरह के कार्य लगातार किए जाते हैं, जिसके अंतर्गत वैध यात्रियों के छूटे हुए मूल्यवान सामानों को वापस उन्हें सुपर्द किया जाता है।

 रेलवे सुरक्षा बल थाना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार रावत के मुताबिक रेलवे सुरक्षा बल यात्री सुरक्षा में सतत तत्पर व तैनात है।



Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने