Varanasi Fire : वाराणसी में दुकान में लगी आग, किशोर समेत दो लोगों की जलकर मौत

 वाराणसी में एक दुकान में आग लगने की खबर है, जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक एक किशोर समेत दो लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी।

वाराणसी | सिटी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार स्थित एक दुकान में मंगलवार को आग लग गई। जब आग पर काबू पाया गया तो अंदर मौजूद दो किशोरों की मौत हो चुकी थी। आदमपुर थाने की पुलिस के साथ-साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं |  आग पर काबू पा लिया गया. आदमपुर थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना की जांच कर रही है | 

आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार में दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर किराना की दुकान है. दुकान के पीछे अवैध गैस रिफिलिंग का काम किया जाता था। मंगलवार को दुकान में आग लग गई और अंदर मौजूद रिजवान और फैजान की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद आदमपुर थाने की पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे| 

इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। दोनों बच्चों को करंट लग गया और जलने से उनकी मौत हो गई।



Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने