डीडीयू जंक्शन पर तस्करी के आरोप में एक महिला सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

डीडीयू जक्शन से तस्करों को शराब और गांजा की खेप के साथ तस्करी के मामले में एक महिला सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं। जीआरपी ने तस्करों का चालान कर आगे की कार्रवाई शुरू की है | 

डीडीयू जंक्शन पर तस्करी के आरोप में एक महिला सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

👉जीआरपी -आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार की गयी महिला तस्कर

चंदौली | जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अलग-अलग समय पर डीडीयू जक्शन से तस्करो को शराब और गांजा की खेप के साथ तस्करी के मामले में एक महिला सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं। जीआरपी ने तस्करों का चालान कर आगे की कार्रवाई शुरू की है | 

डीडीयू जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक पीके रावत ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की भोर में प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर स्टेशन नाम पट्टिका के समीप एक युवक को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार युवक राहुल तिवारी निवासी हमारे टोला धरहरा वार्ड नं. 35 थाना टाउन जिला भोजपुर ने बताया कि वह झारखंड और बिहार के अलग अलग इलाकों से गांजा खरीद कर ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली और पंजाब ले जाकर और ऊंचे दाम पर बेचता है। बरामद गांजा की कीमत एक लाख दस हजार रुपये है वहीं रविवार की शाम साढ़े चार बजे प्लेटफार्म संख्या एक और दो के सीढि़यों के पास से एक व्यक्ति को अंग्रेजी और देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार अमरिक निवासी सुरगापुर थाना फतुहा जिला पटना बिहार के पास से 12 बोतल अंग्रेजी और 48 बोतल देशी शराब की बोतल बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत 12 हजार रुपये है। इसी तरह रविवार की शाम चार बजे डीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के सीढी के पास से एक महिला को 40 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार रानी कुमारी निवासी भुसौली थाना भभुआ बिहार का चालान किया गया है। बरामद शराब की कीमत साढ़े तीन हजार रुपये है।

Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, Chandauli News Print , ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने