संगीन अपराध करने वालों को त्वरित विवेचना कर दिलायें सजा:सीओ

एसपी के निर्देश पर रविवार को सीओ राजेश कुमार राय कोतवाली में थाना व चौकी प्रभारी सहित महिला दरोगा के साथ बैठक कर निर्देशों से अवगत कराया |


संगीन अपराध करने वालों को त्वरित विवेचना कर दिलायें सजा:सीओ

सकलडीहा,चंदौली | शासन के निर्देश पर अपराध करने वालों को त्वरित विवेचना कर सजा दिलाने का फरमान जारी हुआ है। इसको लेकर एसपी के निर्देश पर रविवार को सीओ राजेश कुमार राय कोतवाली में थाना व चौकी प्रभारी सहित महिला दरोगा के साथ बैठक कर निर्देशों से अवगत कराया। इसके साथ ही शक्ति दीदी द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार और योजनाओं के प्रति जागरूक करने को बताया गया।


चोरी, हत्या, लूट, दुराचार सहित विभिन्न प्रकार की संगीन धारा में पाबंद अपराधियों को साल दो साल नहीं त्वरित विवेचना कर न्यायालय के माध्यम से सजा दिलाने का अभियान शुरू किया गया है। इसको लेकर पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा कवायद तेज कर दिया गया है। एसपी के निर्देश पर सीओ राजेश कुमार राय ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की फरमान से अवगत कराया।


 हर हाल में गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर एक माह के अंदर अपराधियों का न्यायालय में पैरवी कर सजा दिलाने का निर्देशित किया।इसके साथ ही हर गांव में आपरेशन दृष्टि के तहत प्रधानों से सर्म्पक कर सीसी कैमरा लगवाने व शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकार और योजनाओं के बारे में जानकारी देने को बताया। 


अंत में हर छात्राओं को मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1090,1076,1098,112 आदि नंबरों के बारे में जानकारी देने को कहा। इस मौके पर कोतवाल विमलेश मौर्या, चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा, सुरेश यादव, शिवमणी त्रिपाठी,महफूज अहमद, मोहन प्रसाद,महिला दरोगा मीरा यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने