नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की कड़ी कैद

न्यायाधीश पाक्सो प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने सोमवार को नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की कड़ी कैद के साथ 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है| 


गाजीपुर । न्यायाधीश पाक्सो प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने सोमवार को नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की कड़ी कैद के साथ 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है अभियोजन के अनुसार थाना मरदह गांव निवासी पीड़िता के पिता ने थाना मरदह में इस आशय की तहरीर दिया कि 16 जून 2014 को उसकी नाबालिक लड़की उसके गांव के ही बीरेंद्र राजभर उसको बहलाफुसला कर कही ले गया है, काफी देर तक घर नही आयी तो उसकी खोजबीन किया तो पता चला कि उसकी लड़की को गांव का ही बिरेन्द्र राजभर भगा ले गया है.


सूचना पर भी जब कोई कार्यवाही थाना द्वारा नही की गई तब वादी ने घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक को प्राथना  पत्र दिया कार्यवाही न होने पर न्यायालय की शरण ली  न्यायालय के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना शुरू की दौरान विवेचना पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया और विवेचना उपरांत पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक अनुज कुमार राय ने कुल 11 गवाहों को पेश किया सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया सोमवार को दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त सजा सुनाते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने