Varanasi : जिला जज, डीएम व डीआईजी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश, जिलाधिकारी एस. राजलिगम व डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। 

जिला जज, डीएम व डीआईजी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण

 By - ज्योति केशरी / वाराणसी / Benaras News  । जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश, जिलाधिकारी एस. राजलिगम व डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन निरीक्षण किया गया। 


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने कारागार अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री किसी भी दशा में न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। 


जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को हर मान्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनके रहन-सहन, खान-पान पर विशेष ध्यान रखा जाए। कैदियों को उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सा सुविधा समय से मुहैया कराया जाए। इसके साथ ही जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को भी निर्देशित किया गया।


Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, Chandauli News Print , ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने