आरडीबी ग्रुप ऑफ कंपनीज के नए वेंचर“ अविमुक्त स्पोर्ट्स” ने फुटबॉल क्लब "इंटर काशी" का किया अनावरण

आरडीबी ग्रुप ऑफ कंपनीज के नए वेंचर“ अविमुक्त स्पोर्ट्स” ने उत्तर प्रदेश के पहले राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल क्लब "इंटर काशी" का अनावरण किया |

आरडीबी ग्रुप ऑफ कंपनीज के नए वेंचर“ अविमुक्त स्पोर्ट्स” ने फुटबॉल क्लब "इंटर काशी" का किया अनावरण

👉भारत में खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का है लक्ष्य 

साक्षी  सेठ / वाराणसी | आरडीबी ग्रुप ऑफ कंपनीज ने देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अपने नवीनतम वर्टिकल “अविमुक्त स्पोर्ट्स” का अनावरण किया और गर्व से उत्तर प्रदेश का पहला राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल क्लब, "इंटर काशी" के लांच की घोषणा की।


आरडीबी ग्रुप के एक वर्टिकलवाईएमएस फाइनेंस ने एक फुटबॉल क्लब स्थापित करने के लिए बोली लगाई है जो भारतीय फुटबॉल के दूसरे सबसे बड़े स्तर की प्रतियोगिता हीरो  आई-लीग में भाग लेगा। हालांकि बोली प्रक्रिया के परिणामों की अभी प्रतीक्षा की जा रही है, आरडीबी ग्रुप नेभारतीय फ़ुट्बॉल के हितधारकों एवं खिलाड़ी,कोच इत्यादि से सकारात्मक रूप से जुड़ने की लिए इस शिलान्यास समारोह का आयोजन किया।


आरडीबी ग्रुप ने प्रतिभाओं को निखारने, खेल को बढ़ावा देने और उत्तर प्रदेश और उसके बाहर फुटबॉल के मानकों को ऊपर उठाने की प्रतिबद्धता के साथ इंटर काशी की स्थापना की है। यदि समूह हीरो आई-लीग के लिए अपनी बोली में सफल हो जाता है, तो उत्तर प्रदेश को अंततः भारतीय फुटबॉल के प्रमुख स्तरों में अपनी पहली स्थानीय टीम मिल जाएगी, जो राज्य में फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक लंबे समय से बहुप्रतीक्षित सपने के सच होने जैसा होगा, अन्यथा उनके लिए दूसरे राज्यों की टीमों का खेल टेलीविजन पर देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।


आरडीबी ग्रुप फुटबॉल के प्रति उत्साही, हितधारकों और बड़े पैमाने पर समुदाय को भारतीय फुटबॉल इतिहास में एक नया अध्याय लिखने को प्रयासरत इंटर काशी के इस उल्लेखनीय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने