तीन विद्युत बकायेदारों पर मुकदमा दर्ज

विद्युत विभाग द्वारा 03 लोगों के विरुद्ध पूर्व में विद्युत विल बकाए पर कटी लाइन को जोड़कर चलाने पर विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत FIR दर्ज कराया गया।

तीन विद्युत बकायेदारों पर मुकदमा दर्ज
तीन विद्युत बकायेदारों पर मुकदमा दर्ज

मछलीशहर,जौनपुर। जनपद के तहसील मछलीशहर कस्बा में  ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने और लाइन हानि को कम किये जाने के निर्देश पर मछलीशहर टाउन के जे.ई. अभिषेक केसरवानी व जे.ई.अनूप यादव विजिलेंस और लाइन स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा मछलीशहर कस्बे के कोरमलपुर व कृपाशंकर नगर और सादीगंज में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया।

बताते चले कि विद्युत विभाग द्वारा 03 लोगों के विरुद्ध पूर्व में विद्युत विल बकाए पर कटी लाइन को जोड़कर चलाने पर विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत FIR दर्ज कराया गया।

बता दें कि विद्युत उपखंड अधिकारी मछलीशहर एस. के. सिंह द्वारा उपभोक्तओं से ईमानदारी से बिजली उपभोग करने और अपना विद्युत बकाया बिल यथाशीघ्र जमा करने हेतु विनम्र अपील किया गया तथा इस प्रकार के चेकिंग अभियान को समय- समय पर आगे भी जारी रखने की बात कही गयी । 

उक्त चेकिंग टीम में लाइनमैन रमाकांत, ज्ञानेंद्र कुमार, सुनील कुमार और प्रवर्तन दल से रमाशंकर, बलवान सिंह आदि शामिल रहे ।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने