मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत चकिया ब्लाक परिसर में 39 जोड़े परिणय सूत्र में बँधे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत चकिया ब्लाक परिसर में चकिया विकास खंड के 39 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत चकिया ब्लाक परिसर में 39 जोड़े परिणय सूत्र में बँधे

👉मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य तथा विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख चकिया शंभू नाथ समेत तमाम जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण रहे मौजूद

चकिया/ चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत चकिया ब्लाक परिसर में चकिया विकासखंड के 39 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चकिया विधायक कैलाश आचार्य तथा विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख चकिया शंभू नाथ यादव के साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद व प्रमाण पत्र देकर उनके आगामी वैवाहिक जीवन के सफल होने की कामना की है। 

 इस अवसर पर चकिया ब्लाक परिसर में भव्य पंडाल लगाकर विकासखंड के विभिन्न गांव से पहुंचे हुए जोड़ो का वैदिक मंत्रोच्चार से ब्लॉक अधिकारियों व कर्मचारियों की देखरेख में विवाह संपन्न कराया गया इस अवसर पर मौजूद चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया |

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत चकिया ब्लाक परिसर में 39 जोड़े परिणय सूत्र में बँधे


 उत्तर प्रदेश सरकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सराहना की इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी वर्ग के लिए सरकार के इस प्रयास को वरदान बताया इसके पश्चात मंच पर मौजूद तमाम जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। 

 बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर वधू के शादी के खर्च के रूप में ₹51000 की राशि दी जाती है जिसमें वैवाहिक आयोजन घरेलू घर गृहस्ती के सामानों सहित एक निश्चित धनराशि नवविवाहिता के खाते में भेजी जाती है साथ ही साथ विवाह का प्रमाण पत्र भी दिया जाता है|

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत चकिया ब्लाक परिसर में 39 जोड़े परिणय सूत्र में बँधे

वही मौके पर मौजूद विवाहित जोड़ों के परिजनों ने सरकार के इस योजना की जमकर तारीफ करते हुए इसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान बताया |

 इस अवसर पर चकिया विधायक कैलाश आचार्य जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उमाशंकर सिंह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख शंभू नाथ यादव खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप भाजपा नेता डॉ प्रदीप मौर्या आदि सहित  विकासखंड के प्रधान गण ब्लॉक कर्मचारी सहित सैकड़ों की संख्या में युगल जोड़ों के परिजन मौजूद रहे

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने