पसमांद मुस्लिम समाज की बैठक सम्‍पन्‍न, सामाजिक न्‍याय के लिए संगठन को मजबूत करने पर हुआ विचार

डॉक्टर इकबाल अंसारी के आवास पर पसमांदा मुस्लिम महाज की बैठक संपन्न हुई जिसमें पसमांदा समाज के संगठन निर्माण के लिए चर्चा की गई।

पसमांद मुस्लिम समाज की बैठक सम्‍पन्‍न, सामाजिक न्‍याय के लिए संगठन को मजबूत करने पर किया गया विचार

गाजीपुर। डॉक्टर इकबाल अंसारी के आवास पर पसमांदा मुस्लिम महाज की बैठक संपन्न हुई जिसमें पसमांदा समाज के संगठन निर्माण के लिए चर्चा की गई। 


बैठक की शुरुआत करते हुए डॉक्टर इकबाल अंसारी ने कहा कि देश के संसाधनों एवं सामाजिक न्याय में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन की आवश्यकता है, संगठन का उद्देश्य सत्ता तक पहुंच से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है अपने हक एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करना। 


इसी क्रम में युवा साहित्यकार मनोज कुमार यादव ने कहा कि समाज के पीड़ित लोगों को निश्चित रूप से संगठित होना चाहिए। यदि व्यक्तिगत आवाज दब भी जाती है तो संगठन की आवाज सुनी जाती है।अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि कोई भी संगठन तभी सफल होगा जब उसकी पहुंच जनसामान्य तक होगी। 


समकालीन सोच के संपादक डॉ0 राम नगीना कुशवाहा ने कहा कि संगठन बनाने के लिए हमें जाति से मुक्त होना होगा, जातियों पर बने संगठन जाति विशेष तक ही सीमित रहते हैं जबकि संगठन का वृहत्तर उद्देश्य सामाजिक न्याय का होना चाहिए। 


इसी क्रम में डॉ0 अकबरे आजम ने कहा कि संगठन सिद्धांत एवं व्यवहारिक दोनों स्तरों पर काम करना चाहिए। सहादत हसन मंटो ने कहा कि संगठन का उद्देश्य बटना नहीं एकजुट होना है।इस अवसर पर डॉ0 निरंजन कुमार यादव, फय्याज अहमद, मुहर्रम राइनी, नंदलाल गिरी, हारुन मोहम्मद, आदिल, सोनू एवं परमानंद यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पसमांदा पहल पत्रिका के संपादक डॉ0 इकबाल अंसारी एवं अध्यक्षता फैयाज अहमद ने किया।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने