श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद के 60 साल हुए पूरे : विहिप जिलाध्यक्ष

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विहिप यानी विश्व हिंदू परिषद के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विहिप द्वारा जिला के सभी मनाए जाने वाले जन्माष्टमी स्थल पर उपलब्धियां गिनाने और विहिप से लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद के 60 साल हुए पूरे : विहिप जिलाध्यक्ष

मुख्य बातें :- 

विहिप के 60 साल पूरे होने पर जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने गिनाई उपलब्धियां

विहिप ने गौ रक्षा, 40 लाख लोगों को धर्मांतरण से बचाया और फिर 9 लाख लोगों को हिन्दू धर्म में कराई वापसी

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने पत्रकार भवन में  प्रेस कांफ्रेन्स कर दी यह जानकारी

दैनिक शुभ भास्कर / रमेश प्रसाद सोनी ब्यूरोचीफ / गाजीपुर :  जिले में कल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विहिप यानी विश्व हिंदू परिषद के 60 साल पूरे हो जाएंगे। 60 पूरे होने के उपलक्ष्य में विहिप द्वारा जिला के सभी मनाए जाने वाले जन्माष्टमी स्थल पर उपलब्धियां गिनाने और विहिप से लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। 

इस बात की जानकारी आज विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने पत्रकार भवन पर प्रेसकांफ्रेन्स कर दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर विहिप यानी विश्व हिंदू परिषद का 60 साल पूरा होने जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर जिला में मनाए जाने वाले सभी जन्माष्टमी स्थल पर विहिप कार्यकर्ताओ द्वारा लोगों के बीच 60 साल की उपलब्धियों को बताने और विहिप से जोड़ने का काम किया जाएगा। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने बताया कि 1990 में जिस तरह से राम जन्मभूमि के लड़ाई की शुरुआत हुई थी आज वो रामजन्म भूमि आज भव्य रूप से बनकर तैयार हो गया है। वहीं बाबा विश्वनाथ के ज्ञानवापी मुद्दे को लेकर काफी करीब पहुंच गए है। जब फैसला आ जाए। 

वही श्रीकृष्ण जन्म भूमि मथुरा की भी लड़ाई लड़ी जा रही है। वहीं उंन्होने उपलब्धियों में गौ रक्षा के रूप में बड़े पैमाने पर काम किया गया। सबसे बड़ी उपलब्धि विहिप की ये भी है कि धर्मांतरण पर भी कार्य किया गया है। 40 लाख लोगों को धर्मांतरण होने से बचाया गया है। साथ ही 9 लाख हिन्दू लोगों को जो धर्म परिवर्तन कर चुके है उनको पुनः हिन्दू धर्म मे वापसी कराया गया।

Harvansh Patel

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं। मैं हरवंश पटेल " पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने