13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार का हुआ आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के सकलडीहा के पीएलबी द्वारा ग्राम सभा कादीराबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार का हुआ आयोजन
13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार का हुआ आयोजन

Benaras news / चंदौली | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली की ओर से 13 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा |  इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली तहसील सकलडीहा के पीएलबी द्वारा ग्राम सभा -कादीराबाद, विकासखंड- धानापुर तहसील -सकलडीहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। 


पीएलबी द्वारा चर्चा के दौरान बताया गया कि तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक दीवानी न्यायालय परिसर एवं कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया जा सकता है। जैसे, दण्डीक शमनीय मामले ही  ईचालान, एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक वाद, परिवाद न्यायालय मामले, दीवानी न्यायालय संबंधित वाद, सेल टैक्स, इनकम टैक्स, आपदा क्षतिपूर्ति मामला, विद्युत चोरी, विद्युत पानी, व बिल, इत्यादि किसी भी लंबितवाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर करना चाहते हैं तो वार्ड संबंधित कागजात, न्यायालय पीठासीन अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के कार्यालय एवं सिविल कोर्ट चंदौली में संपर्क कर वार्ड को हल करा सकते हैं। 


इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली तहसील सकलडीहा के पीएलबी खुशियाल गुप्ता ,चंद्रशेखर राय, धनंजय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान आल्हा बिन्द, एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने