सांप पकड़कर लोगों की जान बचाता है विवेक

नन्दगंज बाजार के पारस गली के सामने रहने वाले एक साहसी युवक विवेक वर्मा बिना डरे-सहमें सांप को हाथ से पकड़कर कब्जे में करके डिब्बा में रखकर उसे गांव से दूर जंगल झाड़ी में छोड़ देता है।

सांप पकड़कर लोगों की जान बचाता है विवेक

 पुनीत त्रिपाठी / ब्यूरो चीफ गाजीपुर 

बनारस न्यूज / गाजीपुर। कहीं भी सांप दिखाई देते ही लोगों की घिग्घी बंध जाती है। लेकिन नन्दगंज बाजार के पारस गली के सामने रहने वाले एक साहसी युवक विवेक वर्मा बिना डरे-सहमें सांप को हाथ से पकड़कर कब्जे में करके डिब्बा में रखकर उसे गांव से दूर जंगल झाड़ी में छोड़ देता है।

 इसी कड़ी में गुरुवार को सुबह नन्दगंज बाजार के पत्रकारपुरम गली में एक पत्रकार के घर में स्टूल पर रखे इन्वर्टर के नीचे बैठा करीब डेढ़- दो फिट का एक सांप दिखाई दिया। घर के लोग घबरा गये। लेकिन सूचना देने पर विवेक नामक युवक पहुंचा और मिनटों में उसे हाथ से पकड़कर घर के बाहर ले गया। विवेक वर्मा उम्र 23 वर्ष ने बताया कि सांप को पकड़ने का कार्य मैं कई वर्षों से कर रहा हूं। छोटे सांप को तो मैं हाथ से ही पकड़ कर डिब्बा में भर कर बाहर जंगल झाड़ी में छोड़ देता हूं। 

लेकिन बड़े तथा भयंकर सांप को एक लोहे का यूं आकार का बने राड का उपयोग करके वश में करके दूर बाहर जंगल में छोड़ता हूं। मैं न तो सांप को मारता हूं और न किसी को मारने देता हूं। अब हमें सांप की अनेक जातियों की जानकारी हो भी गयी है। इसलिये लोगों को सांप पकड़ने के बाद उसके बारे में बता देता हूं। उसका कहना है कि बस हमें सांप दिखाई दे जाय तो मैं उसे जरुर पकड़ लूंगा। क्षेत्र में लोग उसके साहस को दाद देते हैं।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने