चंदौली में समाजसेवी रामलखन यादव ने निजी खर्च से बना डाला चकरोड

हुसेपुर ग्राम पंचायत अन्तर्गत राजस्व गांव शेरपुर से नदेसर बार्डर तक कोई रास्ता न होने से पच्चीस तीस घर के लोगों काफी फजीहत का सामना करना पड़ता था |

चंदौली में समाजसेवी ने निजी खर्च से बना डाला चकरोड

चहनियां ,चंदौली / डेहरी टाइम्स । हुसेपुर ग्राम पंचायत अन्तर्गत राजस्व गांव शेरपुर से नदेसर बार्डर तक कोई रास्ता न होने से पच्चीस तीस घर के लोगों काफी फजीहत का सामना करना पड़ता था। लोगों को लगातार हो रही दिक्कत को देखते हुए हुसेपुर के समाजसेवी रामलखन यादव ने एसडीएम मनोज पाठक के दिशा निर्देशन में अपने निजी खर्च से करीब चार सौ मीटर लम्बे चकरोड का निर्माण कराया। जिससे स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।


  ग्राम पंचायत हुसेपुर के अंश भाग शेरपुर से लगे नदेसर ग्राम पंचायत अन्तर्गत बसे लोगों के आवागमन के लिए कोई रास्ता न होने से बीते बीस साल से काफी फजीहत उठानी पड़ रही थी। कई बार अधिकारियों व ग्राम प्रधान के यहां गुहार लगाने के बाद भी उक्त क्षेत्र के लिए रास्ता की व्यवस्था नही हो पायी। जिसको लेकर हुसेपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद का चुनाव लड़ चुके रामलखन यादव ने एसडीएम मनोज पाठक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान के लिए गुहार लगायी। 


एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को रास्ता निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। जिसपर अमल करते हुए लेखपाल तहसील की टीम व पुलिस बल के साथ पैमाइश कराकर तत्काल अपने सामने ही रास्ता निर्माण कराकर रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित कर दिया। उक्त चकरोड निर्माण में खर्च हुई धनराशि का भार समाजसेवी ने वहन किया। 


चकरोड निर्माण से स्थानीय लोगों टेल्हु यादव, सुनील यादव, बुल्लु यादव, बम्बू यादव, ओमप्रकाश यादव, बीरेन्द्र, बिकास उर्फ गोलू, सोनू, परविन्द, छोटू, सियाराम यादव, प्रवीण यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने