हाइटेंशन तार की चपेट में आया कंटेनर, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

मानिकपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह भूसी रोड़ करने जा रही कंटेनर के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गये।

हाइटेंशन तार की चपेट में आया कंटेनर, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
 हाइटेंशन तार की चपेट में आया कंटेनर, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

 चंदौली । जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह भूसी रोड़ करने जा रही कंटेनर के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गये। जिनको इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चन्दौली भर्ती कराया गया। जहां एक मजदूर गौतम की इलाज के दौरान मौत हो गयी वही दूसरे मजदूर सुलई खां का इलाज चल रहा है।

एक कंटेनर पांच मजदूरों को लेकर भूसी लोड़ करने के लिए मानिकपुर गांव जा रही थी।उसी समय 11हजार बोल्ट के तार से कंटेनर सट गया। जिससे दो मजदूर गौतम कुमार पुत्र जमुना राम व सुलई खां पुत्र पखडू निवासी रामगढ़वा जिला चन्दौली गंभीर रूप से झूलस गये। 

ग्रामीणों ने तुरंत पावर हाउस पर फोन कर विजली बंद कराया। वही ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां इलाज के दौरान गौतम की मौत हो गयी। वही दूसरे मजदूर का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज, थाना अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी व उपनिरीक्षक आनन्द प्रजापति ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने