चंद्रशेखर आजाद को शहादत दिवस पर किया गया याद

कार्यक्रम की शुरुआत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा का माल्यार्पण कर किया, शहीदों के बताए गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया |

 चिरईगांव में चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते  मृत्युंजय सिंह।

By- अनीता अग्रहरि / धीना, चंदौली । आजाद शिक्षण संस्थान चिरईगाँव मे सोमवार को चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया।गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा का माल्यार्पण कर किया।वही मौके पर शहीदों के बताए गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया ।

किसान नेता सुमंत अन्ना

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भारत माता को आजाद कराने में चंद्रशेखर आजाद का अहम योगदान रहा  है।आज का दिन इतिहास के पन्नों के स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।देश के लिए हर लड़ाई में किसान व मजदूरों के बेटों ने ही अहम् भूमिका निभाई है।

बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने कहा कि शहीदों की सहादत कभी व्यर्थ नही जाती है।अमर शहीदों ने जनहित में अपने को वतन की आजादी के लिए अपने को न्योछावर कर दिया।

बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती बंदना, गीत, देश भक्ति गीत गाकर सभी का मन मोह लिया ।इस मौके पर सुमंत सिंह अन्ना, हरिद्वार तिवारी ,दीनानाथ श्रीवास्तव, भगवती तिवारी, मृत्युंजय सिंह, परशुराम सिंह, सुनक्का शर्मा, चंदन सिंह, कैलाश सिंह, कलेंदर सिंह उपस्थित रहे।संचालन बिनोद गुप्ता ने किया ।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने