हॉस्पिटल संचालक ने घर पर चढ़कर परिजनों को लाठी डंडे से पीटा

बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा से सटा सिंगहां में हॉस्पिटल संचालक द्वारा कई लोगो ने घर पर चढ़कर लाठी डंडे से परिजनों को पीटकर घायल कर दिया । 

चहनियां कस्बा से सटा सिंगहां में लाठी से मारते लोग

चहनियां,चंदौली |बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा से सटा सिंगहां में हॉस्पिटल संचालक द्वारा कई लोगो ने घर पर चढ़कर लाठी डंडे से परिजनों को पीटकर घायल कर दिया । जिसमें पति 38 वर्सीय ओमप्रकाश गुप्ता व पत्नी 32 वर्सीय घायल हो गये । मामला पैसे के विवाद को लेकर बताया जा रहा है । परिजनों ने लिखित तहरीर बलुआ थाने में दे दी है । 

 चहनियां कस्बा से सटा सिंगहां में शुभम हॉस्पिटल में वही के रहने वाले ओमप्रकाश गुप्ता अपनी माता गुलाबी देवी का तबियत खराब होने पर दो दिन पूर्व वही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । पत्नी माधुरी देवी का आरोप है कि इलाज दयाराम भारती कर रहे थे । जो इनके पास डॉक्टर की डिग्री भी नही है । इनके द्वारा आक्सीजन के नाम पर 5 हजार रुपये पहले ही जमा करा लिया गया । 

बाकी दवा व अन्य खर्च अलग जोड़ा जा रहा था । करीब एक घण्टे बाद आक्सीजन खत्म होने पर पुनः आक्सीजन का 5 हजार मांगने लगे । मेरे पति द्वारा यह कहने पर की आक्सीजन चार्ज तो 165 रुपये ही है । जिस पर वे मना कर दिये । जो अन्य खर्च व दवा का पैसा प्रतिदिन जोड़कर ले रहे थे । हिसाब कराने के बाद भी शुक्रवार को घर पर चढ़कर कुछ लोगो के साथ भद्दी भद्दी गालियां देते लाठी डंडे से मारने पीटने लगे । 

कस्बा के लोगो ने बीच बचाव कर पति पत्नी को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये । जंहा पति ओमप्रकाश की हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया ।  पत्नी ने बलुआ थाने में लिखित तहरीर दी है ।

Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, Chandauli News Print , ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने