माफिया मुख्तार के सहयोगी की डेढ़ करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी के सहयोगी/ सदस्य अभियुक्त जाकिर हुसैन उर्फ विक्की पुत्र सफाअत हुसैन की करीब 1 करोड़ 50 लाख रूपये की अचल संम्पत्ति (भूमि व भवन) को रविवार को कुर्क कर मुनादी करा कर जब्तीकरण किया गया | 

गाजीपुर। आईएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के सहयोगी/ सदस्य अभियुक्त जाकिर हुसैन उर्फ विक्की पुत्र सफाअत हुसैन निवासी मुस्तफाबाद थाना कोतवाली गाजीपुर की करीब 1 करोड़ 50 लाख रूपये की अचल संम्पत्ति (भूमि व भवन) को रविवार को कुर्क कर मुनादी करा कर जब्तीकरण किया गया। उस पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।


शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 11जून 2023  को थानाध्यक्ष/विवेचक थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी गाजीपुर के द्वारा पारित कुर्की आदेश के अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत आईएस-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी के सहयोगी/ सदस्य अभियुक्त जाकिर हुसैन उर्फ विक्की पुत्र सफाअत हुसैन निवासी मुस्तफाबाद थाना कोतवाली गाजीपुर की अचल संम्पत्ति (भूमि व भवन) को कुर्क किया गया। इसकी अनुमानित बाजारू कीमत 1 करोड़ 50 लाख रूपये बताई गई है।


उल्लेखनीय है कि अभियुक्त द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने व अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक,भौतिक व अन्य  दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रिया कलाप से अर्जित बेनामी अचल संपत्ति को दिनांक 16.03.2010 को अपने नाम से मौजा मुस्तफाबाद ,शहर गाजीपुर परगना व तहसील गाजीपुर के नगरपालिका संख्या-14 व 16 में रकबा 211.03 वर्ग मीटर भूमि  क्रय किया था।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने